Breaking NewsJalna

“किताबे इलाही को मज़बूती से थाम लो” विषय पर जालना ब्लॉक आम इज्तेमा का आयोजन, नूरशाह मस्जिद में 28 दिसंबर को होगा कार्यक्रम

जालना/कादरी हुसैन

जमाअत-ए-इस्लामी हिंद, ज़िला जालना की ओर से जमाअत के विस्तार और संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से ज़िले को तीन ब्लॉकों में विभाजित किया गया है। इसी क्रम में मुस्लिम समाज को आदर्श समाज निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु जालना ब्लॉक का एक दिवसीय आम इज्तेमा “किताबे इलाही को मज़बूती से थाम लो” शीर्षक के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।

यह आम इज्तेमा रविवार, 28 दिसंबर 2025 को सुबह 10:30 बजे से शाम 4:10 बजे तक नूरशाह मस्जिद, बस स्टैंड के पास, जालना में संपन्न होगा। इस इज्तेमा में जालना, बदनापुर और अंबड़ तहसीलों से बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों की सहभागिता अपेक्षित है।

कार्यक्रम को हज़रत मौलाना हाफ़िज़ इलियास ख़ान फ़लाही (सदस्य मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, अमीर हलक़ा महाराष्ट्र), मुफ़्ती मोहम्मद आमिर नदवी (उस्ताद, जामिया अबू हुरैरा रज़ि., बदनापुर), आदरणीय ज़मीरुद्दीन क़ारी (सहायक अमीर हलक़ा महाराष्ट्र), मुफ़्ती ओवैस ख़ान (इमाम व ख़तीब, मस्जिद ख़ालिद बिन वलीद रज़ि., अंबड़), आदरणीय सरताज शाकिर (पूर्व डिप्टी एजुकेशन ऑफिसर व सदस्य केंद्रीय शिक्षा बोर्ड, दिल्ली), मौलाना सरवर क़ासमी (उस्ताद, मदरसा फ़ैज़ुल उलूम, चंदन झीरा, जालना) और आदरणीय आमेना अलमास (नाज़िमा, ज़िला जालना) संबोधित करेंगे।

इज्तेमा में महिलाओं के लिए पर्दे की समुचित और अलग व्यवस्था की गई है। जमाअत-ए-इस्लामी हिंद की ओर से मुस्लिम समाज के सभी पुरुषों और महिलाओं से इस महत्वपूर्ण आम इज्तेमा में बढ़-चढ़कर भाग लेने की सादर अपील की गई है।

यह जानकारी नाज़िम ज़िला सय्यद शाकिर ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button