वार्ड क्रमांक 1 में सड़क पर कचरा जलाने की घटना पर मनपा की संज्ञान; स्वच्छता निरीक्षक पर कार्रवाई के संकेत

जालना/कादरी हुसैन
शहर के वार्ड क्रमांक 1 में सड़क पर कचरा जलाने की घटना को जालना महानगरपालिका ने गंभीरता से लिया है। इस मामले में संबंधित स्वच्छता निरीक्षक और कर्मचारियों की जांच कर सीधे कार्रवाई की जाएगी, ऐसी जानकारी अतिरिक्त आयुक्त अर्जुन गिराम ने दी है। नियमों का उल्लंघन करने के मामले में वार्ड क्रमांक 1 के स्वच्छता निरीक्षक पर कानूनी कार्रवाई करते हुए जुर्माना भी लगाया जाएगा, ऐसा उन्होंने स्पष्ट किया।
दो दिन पहले वार्ड क्रमांक 1 में महानगरपालिका की ओर से ही मुख्य सड़क पर कचरे में आग लगाकर उसे जलाने की घटना सामने आई थी। इस घटना से क्षेत्र के नागरिकों में आक्रोश फैल गया था। स्वच्छ भारत अभियान का प्रचार करने वाले प्रशासन की ओर से ही ऐसा कृत्य होने पर नागरिकों ने नाराजगी व्यक्त की थी।

इस संबंध में समाचार माध्यमों में खबर प्रसारित होने के बाद महानगरपालिका प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया। अतिरिक्त आयुक्त अर्जुन गिराम ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल जांच के आदेश दिए हैं और दोषी पाए जाने वालों पर सीधे कानूनी कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं।
इधर, शहर में कचरा जलाने पर प्रतिबंध होने के बावजूद स्वयं महानगरपालिका के कर्मचारियों द्वारा ही नियमों का उल्लंघन किए जाने से प्रशासन के कामकाज पर सवाल उठ रहे हैं। अब जांच के बाद संबंधितों पर क्या कार्रवाई होती है, इस पर नागरिकों की नजर टिकी हुई है।
