वक्फ बोर्ड चेयरमैन समीर काजी की बैठक में बड़ा फैसला: मुतवल्ली-इनामदार संगठन ने 23 अप्रैल का आंदोलन वापस लिया

जालना/कादरी हुसैन
ऑल इंडिया मुतवल्ली-इनामदार ऑर्गनायझेशन के लंबित मुद्दों को लेकर हुई अहम बैठक में बड़ा और सकारात्मक फैसला सामने आया है। वक्फ बोर्ड चेयरमैन एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त समीर गुलाम नबी काजी के साथ हुई इस बैठक में संगठन की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनके समाधान के लिए ठोस आश्वासन दिया गया।
बैठक के दौरान चेयरमैन समीर काजी ने स्पष्ट किया कि मुतवल्ली-इनामदार समुदाय से जुड़े सभी लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए महाराष्ट्र राज्य वक्फ बोर्ड में विशेष अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही संगठन की ओर से प्रस्तुत मांगों और आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों के माध्यम से तुरंत निपटाने का भरोसा दिया गया।
इस सकारात्मक पहल के बाद संगठन ने 23 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित घेराव आंदोलन को वापस लेने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया। यह आंदोलन वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के खिलाफ किया जाना था।
चेयरमैन द्वारा दिए गए आश्वासन पर भरोसा जताते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से आंदोलन वापस लेने की घोषणा की और इसे समुदाय के हित में एक बड़ी उपलब्धि बताया।
बैठक में संगठन के प्रमुख पदाधिकारी—काजी अमजत फारुकी (अध्यक्ष), इमरान उस्मान शाह इनामदार (उपाध्यक्ष), अजीम मनसबदार (सचिव) और इल्यासोद्दीन खतीब (कोषाध्यक्ष)—उपस्थित रहे।
संगठन ने एकता, अधिकार, न्याय और विकास के सिद्धांतों के साथ आगे बढ़ने का संकल्प दोहराया और चेयरमैन का आभार व्यक्त किया।