MIDC क्षेत्र में मारपीट कर जबरन लूटपाट करने वाले शातिर अपराधियों के गिरोह को चंदनझिरा पुलिस ने दबोचा
आरोपियों से 5 लाख 30 हजार रुपये का माल जब्त

जालना | कादरी हुसैन
जालना शहर के MIDC क्षेत्र में दिनांक 29/07/2026 को शाम करीब 8:30 बजे कंपनी में ड्यूटी समाप्त कर स्कूटी से घर लौट रहे एक सुपरवाइजर को रास्ते में रोक लिया गया था। इसके बाद उसे स्विफ्ट कार में जबरन बैठाकर अंधेरे में ले जाकर मारपीट की गई थी। उसके पास मौजूद नकद रकम के साथ-साथ उसके मित्रों को भी मौके पर बुलाकर उनसे ऑनलाइन और नकद, इस प्रकार कुल 62 हजार रुपये का माल जबरदस्ती लूट लिया गया था।
इस मामले में चंदनझिरा पुलिस थाने में दिनांक 30/07/2026 को सुपरवाइजर धर्मेंद्र रामनरेश यादव, निवासी भवानी नगर, जालना, की शिकायत पर अपराध दर्ज किया गया था।
उक्त अपराध गंभीर होने के कारण मा. पुलिस अधीक्षक श्री तेगबीर सिंह संधु ने मामले का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस निरीक्षक बालासाहेब पवार को निर्देश दिए थे। इसके बाद चंदनझिरा पुलिस थाने की टीम ने जांच तेज करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर पता लगाया कि जालना शहर के शातिर एवं रिकॉर्ड पर दर्ज अपराधी 1) सचिन कैलास गायकवाड़ उर्फ रावण, उम्र 23 वर्ष, निवासी एकता चौक, चंदनझिरा, जालना ने अपने साथी 2) राणोबा उर्फ राणा भिकाजी तरकसे, उम्र 27 वर्ष, निवासी कन्हैय्यानगर, जालना, तहसील व जिला जालना, 3) करण कृष्णा पवार, उम्र 25 वर्ष, निवासी सिंधी कालेगांव, तहसील व जिला जालना तथा अन्य के साथ मिलकर उक्त अपराध को अंजाम दिया था।
चंदनझिरा पुलिस ने तीनों आरोपियों की गहन तलाश कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से अपराध में शिकायतकर्ता से नकद लूटी गई रकम में से 12,300 रुपये, तथा अपराध को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल की गई MH/21/V/6386 नंबर की स्विफ्ट कार जब्त की गई है। इसके अलावा आरोपियों द्वारा अपराध में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।
आरोपियों ने शिकायतकर्ता के मित्रों से ऑनलाइन फोन-पे के माध्यम से ट्रांसफर करवाए गए 30,000 रुपये आरोपी के खाते में मौजूद हैं तथा उक्त रकम को जब्त करने की प्रक्रिया जारी है।
मामले की आगे की जांच सहायक फौजदार मनसुब वेताळ कर रहे हैं।
अपराध में गिरफ्तार आरोपी सचिन कैलास गायकवाड़ रिकॉर्ड पर दर्ज एक शातिर अपराधी है। उसके विरुद्ध जालना शहर एवं जिले में डकैती, डकैती का प्रयास, लूटपाट, हत्या का प्रयास, अवैध हथियार रखने, दहशत फैलाकर मारपीट करने जैसे गंभीर स्वरूप के कुल 11 अपराध दर्ज हैं। उसका आपराधिक रिकॉर्ड इस प्रकार है:
क्र.| पुलिस थाना| अपराध क्रमांक| धाराएं 1)चंदनझिरा, जालना,145/2022, 353, 332, 427 भादंवि
2)चंदनझिरा, जालना|, 146/2022, 324, 504, 506, 34 भादंवि
3)चंदनझिरा, जालना, 133/2023, 307, 506, 34 भादंवि सह कलम 3(2)(v) अजाज अप्रका
4) चंदनझिरा, जालना, 134/2023,295 भादंवि सह कलम 3(2)(v) अजाज अप्रका
5)चंदनझिरा, जालना, 269/2024, कलम 142 मपोका
6)चंदनझिरा, जालना, 467/2024, कलम 142 मपोका
7) चंदनझिरा, जालना| 218/2025, 4/25 भारतीय हथियार अधिनियम
8)सदर बाजार, जालना| 887/2025| 331(6), 310(2), 311, 111 भान्यासं
9)चंदनझिरा, जालना, 540/2025, 312, 111 भान्यासं सह कलम 3/25 भाहका सह कलम 3(1)(ii), 3(2), 3(4) महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम, 1999,
10) चंदनझिरा, जालना, 230/2026, 189(2), 190, 191(2)(3), 326(ग), 324(5) सह कलम 3(2)(v), 3(1)(v) अजाज अप्रका
11)चंदनझिरा, जालना, 369/2026, 3/25 भारतीय हथियार अधिनियम
इसी प्रकार राणोबा उर्फ राणा भिकाजी तरकसे भी रिकॉर्ड पर दर्ज शातिर अपराधी है। उसके विरुद्ध डकैती, जबरन चोरी, घरफोड़ चोरी और चोरी जैसे कुल 06 अपराध दर्ज हैं। उसका आपराधिक रिकॉर्ड निम्नानुसार है, क्र., पुलिस थाना,अपराध क्रमांक, धाराएं
1)चंदनझिरा पुलिस थाना| 551/2024,74, 78, 125, 351(2), 351(3), 3(5) भान्यासं, 2) चंदनझिरा पुलिस थाना| 20/2014, 380, 457 भादंवि,
3)सदर बाजार पुलिस थाना, 184/2014, 461, 457 भादंवि, 4)सदर बाजार पुलिस थाना, 289/2013, 380, 457, 34 भादंवि,
5)तालुका जालना पुलिस थाना, 523/2016, 380 भादंवि, 6) तालुका जालना पुलिस थाना, 136/2021, 395 भादंवि।
यह कार्रवाई मा. पुलिस अधीक्षक श्री तेगबीर सिंह संधु साहब, मा. अपर पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम साळी साहब तथा मा. उपविभागीय पुलिस अधिकारी श्री अनंत कुलकर्णी साहब के मार्गदर्शन में की गई।
कार्रवाई में चंदनझिरा पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक श्री बालासाहेब पवार, सहायक फौजदार मनसुब वेताळ, कृष्णा शिंदे, पुलिस हेड कांस्टेबल प्रशांत देशमुख, कृष्णा तंगे, अभिजीत वायकोस, संदीप उगले, चालक सहायक फौजदार सुभाष नागरे, चालक पुलिस हेड कांस्टेबल शिवानंद जायभाये तथा स्थानीय अपराध शाखा के सागर बावस्कर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।