जाफराबाद में प्रतिबंधित गुटखा-पान मसाला का भंडाफोड़; 6.41 लाख रुपये का माल जब्त
अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जालना पथक और जाफराबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

जालना | कादरी हुसैन
जाफराबाद शहर में बिक्री के उद्देश्य से महाराष्ट्र शासन द्वारा प्रतिबंधित सुगंधित गुटखा, पान मसाला एवं तंबाकूजन्य पदार्थों का भंडारण करने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 6 लाख 41 हजार 850 रुपये का प्रतिबंधित माल जब्त किया है।
पुलिस अधीक्षक जालना श्री तेगबीर सिंह संधू तथा अपर पुलिस अधीक्षक जालना श्री विक्रम साळी ने जिले में अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में 3 अगस्त 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक जालना को मिली गोपनीय एवं विश्वसनीय सूचना के आधार पर जाफराबाद शहर में बैंक ऑफ महाराष्ट्र के पास एक व्यक्ति द्वारा प्रतिबंधित सुगंधित गुटखा, पान मसाला एवं तंबाकूजन्य पदार्थ बिक्री के उद्देश्य से जमा कर रखे जाने की जानकारी मिली।
सूचना के आधार पर अपर पुलिस अधीक्षक के पथक तथा जाफराबाद पुलिस स्टेशन के दल ने निमखेड़ा रोड, जाफराबाद निवासी आरोपी शेख जुबेर शेख आमिन के स्वामित्व वाले गाले पर छापा मारकर प्रतिबंधित सामग्री जब्त की।
जब्त किया गया माल
1)प्रीमियम ZN-01 जाफरानी जर्दा — 1,850 पैकेट, कीमत 92,500 रुपये,
2)प्रीमियम राजनिवास सुगंधित पान मसाला — 1,875 पैकेट, कीमत 2,81,250 रुपये,
3)गोवा 1000 — 455 पैकेट, कीमत 59,150 रुपये,
4)V-1 Tobacco (नीले रंग का) — 770 पैकेट, कीमत 33,880 रुपये,
5)केसरयुक्त विमल पान मसाला (Big Pack) — 84 पैकेट, कीमत 40,320 रुपये,
6)केसरयुक्त विमल पान मसाला — 495 पैकेट, कीमत 1,23,750 रुपये,
7)हीरा पान मसाला — 60 पैकेट, कीमत 9,000 रुपये, 8)V-1 Tobacco (काले रंग का) — 100 पैकेट, कीमत 2,000 रुपये।
कुल 6 लाख 41 हजार 850 रुपये का माल घटनास्थल से बरामद हुआ। दो सरकारी पंचों की मौजूदगी में उक्त माल को जब्त किया गया है।
जब्त किए गए माल की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जालना के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री तेगबीर सिंह संधू, अपर पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम साळी तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी डॉ. नितीन कटेकर के मार्गदर्शन में की गई।
कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक एस.एस. जाधव, सहायक पुलिस निरीक्षक योगेश खटकळ, पुलिस उपनिरीक्षक राजधर पठाडे, प्रविण सोनवणे, पुलिस कांस्टेबल निखिल गायकवाड, प्रताप सुदंडे, मस्के, भागिले एवं घुशिंगे ने सहभाग लिया।