संन्यास के पीछे सनसनी: भिक्षु बने हवस के पुजारी! 80,000 अश्लील वीडियो और धार्मिक चोगा – थाईलैंड का सबसे बड़ा पाखंड कांड
"संन्यास के नाम पर स्वांग: थाई भिक्षुओं की शर्मनाक सच्चाई"

थाईलैंड में बौद्ध भिक्षुओं से जुड़ा एक ऐसा सेक्स स्कैंडल सामने आया है, जिसने न केवल धर्म की शुचिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि यह भी सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या वे सभी सिर्फ पीड़ित हैं या कुछ खुद भी गुनहगार?
‘सिका गोल्फ’ का जाल और भिक्षुओं की सहमति
35 वर्षीय महिला, जिसे “सिका गोल्फ” के नाम से जाना जा रहा है, ने दर्जनों बौद्ध भिक्षुओं को अपने जाल में फंसाया। वह उन्हें बहला-फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाती, और फिर उनकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड कर उन्हें ब्लैकमेल करती थी।
मगर जांच में सामने आया है कि कई मामलों में भिक्षु पूरी तरह से सहमति के साथ इस अनैतिक संबंध में शामिल हुए। वे न सिर्फ चुपचाप इसका हिस्सा बने, बल्कि कुछ ने महिला के संपर्क में रहकर दोबारा मुलाकातें भी कीं। इससे साफ है कि मामला केवल ब्लैकमेलिंग तक सीमित नहीं रहा, बल्कि धार्मिक मर्यादाओं की खुली धज्जियां उड़ाई गईं।
80,000 से ज्यादा तस्वीरें-वीडियो, लाखों डॉलर की कमाई
पुलिस को महिला के कब्जे से 80,000 से ज्यादा अश्लील तस्वीरें और वीडियो मिले हैं। कई भिक्षुओं के चेहरों की पहचान हो चुकी है, जिनमें कुछ वरिष्ठ धर्मगुरु भी शामिल हैं। महिला के पास से लाखों डॉलर की संपत्ति और लेन-देन के सबूत भी बरामद हुए हैं।
कई भिक्षु धर्म छोड़कर भागे
जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, कई भिक्षुओं ने या तो खुद को सन्यास से अलग कर लिया या देश छोड़कर फरार हो गए। इससे साफ है कि मामला एकतरफा शिकार बनने का नहीं, बल्कि धार्मिक पद पर रहते हुए नैतिक पतन का जीवंत उदाहरण है।
कौन है असली दोषी – फंसाने वाली या फंसने वाले?
यह मामला अब एक नैतिक बहस बन चुका है। क्या दोष केवल महिला का है, जिसने सबको फंसाया? या फिर उन भिक्षुओं का भी, जिन्होंने अपने धर्म और अनुशासन को ताक पर रखकर वासना का रास्ता चुना?
बौद्ध धर्मगुरुओं की आड़ में पाखंड उजागर
थाई मीडिया ने इस कांड को अब तक का सबसे बड़ा धार्मिक सेक्स स्कैंडल बताया है। बैंकॉक पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, यह सिर्फ ब्लैकमेलिंग नहीं बल्कि धर्म के नाम पर दोहरे जीवन जीने वालों की सच्चाई सामने लाने वाला आईना है।
यह स्कैंडल थाईलैंड ही नहीं, पूरे बौद्ध समाज के लिए एक चेतावनी है — धार्मिक चोगा पहन लेना किसी को संत नहीं बनाता।
