Breaking NewsJalna

जालना के हिसवान खुर्द तालुका में खेत से दो बैलों की चोरी, किसान ने पुलिस में दी शिकायत

जालना/कादरी हुसैन

हिसवान खुर्द तालुका जि.जालना के अंतर्गत एक किसान के खेत से दो बैलों के चोरी होने की घटना सामने आई है। इस मामले में पीड़ित युवक ने पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनू समर पठान (उम्र 18 वर्ष) निवासी हिसवन खुर्द , तालुका जि.जालना ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के साथ गांव में रहता है और खेती का कार्य करता है। उसके पास खेती के काम के लिए दो बैल हैं, जिन्हें वह रोजाना रात के समय जालना-घनसावंगी रोड के किनारे स्थित अपने खेत में बांधकर रखता था।

दिनांक 30 अप्रैल 2026 की रात को भी उसने अपने दोनों बैलों को खेत में पिटोरी के पास बांधा था। लेकिन 1 मई 2026 की सुबह करीब 10:00 बजे जब वह बैलों को चारा-पानी देने खेत पर पहुंचा, तो दोनों बैल वहां से गायब मिले।

काफी खोजबीन करने के बाद भी बैलों का कोई पता नहीं चल सका, जिससे किसान को संदेह है कि अज्ञात चोरों द्वारा उसके बैलों की चोरी की गई है।

शिकायत में बैलों का विवरण इस प्रकार बताया गया है:
एक बैल लाल रंग का है, जिसके पेट पर सफेद रंग के निशान हैं, छोटे और सीधे सींग हैं तथा उसके दाहिने कान पर कट का निशान है।
दूसरा बैल लाल रंग का है, जिसके सींग टेढ़े हैं और उसके शरीर पर काले रंग की धारियां (दोहरी बनावट) हैं।
पीड़ित किसान ने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि उसके बैलों की जल्द से जल्द तलाश कर उन्हें वापस दिलाया जाए।
इस मामले में तालुका पुलिस द्वारा शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button