Breaking NewsCrime NewsUttar Pradesh

पेट दर्द से खुला राज: 12 साल की नाबालिग निकली 7 माह की गर्भवती, परिजनों ने की दुष्कर्मी पर कड़ी कार्रवाई की मांग

सरूरपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां 12 वर्षीय बालिका के साथ शारीरिक शोषण की घटना उजागर हुई है। पीड़िता फिलहाल सात माह की गर्भवती बताई जा रही है। बृहस्पतिवार की रात पीड़िता के परिजन थाने पहुंचे और कस्बा निवासी आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की।

परिजनों के अनुसार, सात माह पहले आरोपी युवक ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। गत तीन दिन पूर्व बालिका ने पेट में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उसे स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया। अल्ट्रासाउंड जांच में खुलासा हुआ कि बच्ची गर्भवती है। यह सुनकर परिजनों के होश उड़ गए और उन्होंने बच्ची से पूछताछ की तो आरोपी का नाम सामने आया। इसके तुरंत बाद परिजन बच्ची को लेकर थाना पहुंचे।

पुलिस का कहना है कि आरोप गंभीर हैं और मामले की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। बच्ची को न्याय दिलाने की मांग जोर-शोर से उठ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button