Breaking NewsBuldhanaSports–Education–Health

धाड: मौलाना आजाद उर्दू हाईस्कूल का शानदार रिजल्ट, 97.77% विद्यार्थी हुए सफल

धाड/जावेद खान

धाड, ता. जि. बुलढाणा — महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में धाड स्थित मौलाना आजाद उर्दू हाईस्कूल ने शानदार सफलता हासिल करते हुए 97.77 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है। स्कूल के इस बेहतरीन प्रदर्शन से पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।

स्कूल से कुल 89 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 53 विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन हासिल किया, जबकि 28 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की। विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि ने स्कूल का नाम पूरे जिले में रोशन किया है।

विद्यालय की छात्राओं ने विशेष रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। फरिहा फातिमा शेख जहीर ने 96.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इशरत जहां शेख रियाज ने 91.00 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि रूमिसा परवीन शेख मुख्तार ने 90.60 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया।

सफल छात्राओं ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन को दिया। इस गौरवपूर्ण सफलता पर मौलाना अबुल कलाम आजाद एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. एम. सिराज सौदागर, सचिव मोहम्मद इकबाल सौदागर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अब्दुल रियाज सौदागर, कार्यकारी अध्यक्ष शेख फैसल सौदागर तथा विद्यालय के मुख्याध्यापक मुदस्सीर सौदागर ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इसके अलावा कक्षा शिक्षक अंसार सर सहित मोहम्मद जहिर सर, शेख जहिर सर, मुजाहिद सर, इरफान सर, मुजम्मिल सर, एम. नसीम सर, मो. शहजाद सर, शाकिर सर, अनिल काले सर, विकार फैसल सर, फैज सर, जमीर सर, शहजाद अहमद सर और वाजिद सर ने सफल विद्यार्थियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का यह शानदार परिणाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button